मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana) 2022 ऑनलाइन आवेदन

समाज में महिलाओं के प्रति मौजूद सामाजिक आर्थिक असमानता को कम करने, और उनको आगे बढ़ने के और अधिक अवसरों को प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana) लॉन्च की है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। योजना में बालिका के जन्म के समय से शिक्षा प्राप्त के दौरान छह श्रेणियों में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी । इस योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत स्तरीय लाभ होंगे जहां कन्या भ्रूण हत्या में कमी आएगी , बाल विवाहों में भी कमी आएगी, शिक्षा के क्षेत्र में और बालिकाऐं आगे बढ़ेंगी और रोजगार के अवसरों की ओर भी अग्रसर होंगी।

इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana) 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद की श्रेणियां, योजना के लाभार्थी/पात्रता, योजना में आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें, योजना के लाभ/ विशेषताएं, कमियां/ चुनौतियां।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालिकाओं के जन्म और शिक्षा ग्रहण करने के दौरान छह विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी । यह आर्थिक मदद महिलाओं के समग्र उत्थान और सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदान की जाएगी ताकि महिलाएं बचपन से ही सशक्त बनें शिक्षित बनें और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। इसे भी पढ़ें -मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022

योजना kanya sumangala yojana
वर्ष 2022
सरकारउत्तर प्रदेश
लाभार्थीबालिकाएं
उद्देश बालिकाओं को शिक्षित करना, महिला सशक्तिकरण
आधिकारिक
वेबसाइट
www.mksy.up.gov.in
आवेदन ऑनलाइन /ऑफलाइन
kanya sumangala yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद की श्रेणियां

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निम्नलिखित छ: श्रेणियां हैं-

  1. 1 अप्रैल 2019 के बाद को ₹2000 की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
  2. 1 अप्रैल 2018 के बाद जन्मी वे‌ बालिकाऐं जिनका 1 वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है उन्हें ₹1000 की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी ।
  3. मौजूदा शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को ₹2000 की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
  4. मौजूदा चालू शिक्षा सत्र में नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को ₹3000 एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
  5. 10वीं/12वीं पास करके 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स/ स्नातक में प्रवेश करने वाली बालिकाओं को ₹5000 की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
kanya sumangala yojana
kanya sumangala yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी/पात्रता

  1. योजना के लाभार्थी को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसके पास निम्न प्रमाणपत्र हों –
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. वोटर आईडी
  5. बिजली बिल/टेलीफोन बिल
  6. परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक ना हो।
  7. योजना से एक परिवार की केवल दो ही बालिकाएं लाभान्वित हो सकती है।
  8. परिवार में अधिकतम दो ही बच्चे होने चाहिए।
  9. दूसरी संतान के जन्म पर जुड़वा बच्चे हों और तीनों संताने बालिका हों, ऐसी दशा में तीनों बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  10. अनाथ बालिका को गोद लिया गया है तो उसे भी योजना का लाभ मिलेगा परंतु उसे भी सम्मिलित करने पर दो ही बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवश्यक दस्तावेज-

  1. पहचान पत्र- आधार वोटर आईडी आदि।
  2. स्थाई निवास प्रमाण पत्र- राशन कार्ड बिजली टेलीफोन बिल।
  3. पासपोर्ट फोटो।
  4. बैंक खाता विवरण।
  5. मोबाइल नंबर।
  6. गोद ली गई बेटी के संदर्भ में प्रमाणित दस्तावेज।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए अभी तक ऑनलाइन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं फॉर्म पूरा कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.mksy.up.gov.in लिंक को खोलें खोलें।
  2. वेबसाइट पर जाकर नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करें।
  3. नए आवेदक नियम शर्तों के बॉक्स में टिक कर के सबमिट करें।
  4. फिर फॉर्म खुलेगा और अपनी आवश्यक जानकारी भरकर उसे सबमिट करें।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ /विशेषताएं

  1. योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी । वहीं बालिका के छठवीं/नवमी तथा डिग्री डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्नातक स्तर पर आर्थिक सहायता ₹5000 होगी।
  2. आर्थिक मदद मिलने से बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।
  3. महिलाओं का बचपन से ही आर्थिक सशक्तिकरण होगा।
  4. कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में कमी आएगी।
  5. आर्थिक मदद मिलने से महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा।
  6. शिक्षा प्राप्ति के दौरान बालिकाओं के एकमुश्त मिलने वाली धनराशि से उनको आगे और शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी और परिवार का शिक्षा पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
  7. समग्र रूप में और अधिक महिलाएं शिक्षित होंगी और रोजगार पाकर आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की कमियां /चुनौतियां

  1. योजना में दी जा रही धनराशि वर्तमान समय में मूल्य वृद्धि और महंगाई की तुलना में बहुत कम है।
  2. इतनी कम धनराशि से अधिक परिवर्तन की आशा नहीं की जानी चाहिए।
  3. शिक्षा में पेशेवर कोर्स की फीस आज बहुत ज्यादा है । इसे स्नातक और डिप्लोमा हेतु और अधिक धनराशि दी जानी चाहिए।

निष्कर्ष

महिला सशक्तिकरण और नारी उत्थान के अधिकांश प्रयास कम ही सफल रहे हैं। क्योंकि इसमें प्रशासनिक दृढ़ इच्छाशक्ति देखने में नहीं मिलती है । इस संदर्भ में मुख्यमंत्री kanya sumangala yojana को और अधिक संवेदनशील और मजबूती से नियमन करने पर अवश्य ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यह योजना आर्थिक मदद के माध्यम से परिवर्तन करना चाहती है इसलिए आवश्यक है की आर्थिक मदद का सही से उपयोग करवाया जाए, अर्थात् धन का प्रयोग बालिकाओं के उत्थान के लिए ही किया जाय न की किसी अन्य जरूरत की पूर्ति के लिए।

1.कन्या सुमंगला योजना किस सरकार ने लॉन्च की है?

उत्तर प्रदेश सरकार।

2. कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन www.mksy.up.gov.in वेबसाइट के माध्यम से।

1 thought on “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana) 2022 ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment